बांदा: नांदनमऊ गांव में महिला को सर्प ने डसा, गंभीर हालत में महिला को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती
Banda, Banda | Mar 19, 2025 बांदा की बदौसा थाना क्षेत्र के नांदनमऊ गांव में एक महिला को सर्प ने डस लिया। जिससे इसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में महिला को बांदा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां पर इसका उपचार चल रहा है। महिला का नाम सुंतादेवी है इसकी परिजनों ने बताया कि यह घर के बाहर मिट्टी के ढेर से घर की छपाई के लिए मिट्टी खोद रही थी। तभी एक सर्प ने इसे डस लिया।