झुमरी तिलैया में जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी व यातायात प्रभारी के नेतृत्व में थाना के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले तथा बिना नंबर के चल रहे टोटो व ऑटो को रोककर जांच की गई।