महाराजगंज: बछरावां बस स्टॉप पर परिवहन निगम की बस की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
8 जुलाई बुधवार सुबह 11: 00 बजे बछरावां बस स्टॉप परिसर पर फतेहपुर डिपो की परिवहन निगम की बस की चपेट मे आ गया, टक्कर लगने से वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया। घायल अवस्था मे आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ-साथ निजी वाहन से बछरावां सीएचसी पहुंचाया,जहां वृद्ध का प्राथमिक उपचार किया गया। परंतु हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।