जनपद के हरगांव इलाके में रविवार की शाम को दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग की वारदात हुई थी। दावा किया गया था,विवाद के दौरान गोली चलने से एक महिला जख्मी हो गई थी। जिनको उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल भेजा गया था। जिला अस्पताल में घायल महिला मंजरी पांडे की मेडिकल रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है, महिला को कोई भी गोली नहीं लगी थी।