उदवंत नगर: उदवंतनगर प्रखंड क्षेत्र में 57 बूथ अतिसंवेदनशील चिन्हित
लोकसभा चुनाव को देखते हुए उदवंतनगर प्रखंड में 57 चिन्हित मोस्ट क्रिटिकल बूथों की सूची जिला प्रशासन को सुपुर्द कर दी गई है। जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि वैसे बूथों पर जहां किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका है उन बूथों को अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र के रूप चिन्हित किया गया है।