उदवंत नगर: आग लगने से चौकीपुर स्थित पासवान चौक के कई दुकानें जले
गजराजगंज ओपी अंतर्गत चौकीपुर गांव स्थित पासवान चौक के समीप आग लगने से कई दुकान तथा लाखो की संपत्ति जल गई। दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार बिजली का शार्ट सर्किट लगने से चौकीपुर स्थित पासवान चौक के लिट्टी, समोसा सहित अन्य दुकानों आग लग गया।