रायपुर: ओवरटेक के विवाद में पत्नी के सामने पति को चाकू मारा, वाहन ठीक से चलाने की बात पर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार
थाना गंज क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया लोकेश्वरी वर्मा ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14 दिसंबर 2025 को वह अपने पति लोकेश वर्मा के साथ दोपहिया वाहन से रेलवे स्टेशन होते हुए खमतराई की ओर जा रही थीं। सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन चौक के