कटंगी: सिंगोड़ी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
कटंगी-लालबर्रा मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम सिंगोड़ी में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक जब्त कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार रात करीब 11 बजे ग्राम सिंगोड़ी में लालबर्रा रोड पर हुई। मृतक की पहचान गुलाब चंद पिता स्व. लटारू डोमडे