पलामू जिले में लगातार बारिश होने के कारण पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।तटवर्ती क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि सभी थाना अपने-अपने इलाके में अलर्ट पर है। पुलिस लोगों से यह अपील कर रही है कि नदी के तटवर्ती क्षेत्र में जाने से बचें। आपदा या किसी प्रकार की दिक्कत होने पर लोग बेहिचक 112डायल कर मदद मांगे।