मल्हारगढ़: पिपलिया मंडी: महू-नीमच हाईवे पर कार ने बाइक को टक्कर मारी, एक घायल, एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में महू-नीमच हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे तेज रफ्तार कार ने लापरवाहीपूर्वक टू व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के असिस्टेंट इमरान अली और पायलट हरीश गुर्जर ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया,घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई,