गुरारू: गुरारू में पंचायत समिति की बैठक, जाम और स्कूलों की समस्या प्रमुख मुद्दे
Guraru, Gaya | Jul 9, 2026 प्रखंड की पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक गुरुवार को सर्वोदय विद्या मंदिर हाई स्कूल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति की प्रमुख उर्मिला देवी ने की। बैठक में बीडीओ संभव कुमार सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी सरस्वती कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी सुमन उपाध्याय, थाना प्रभारी अखिलेश कुमार आदि थे।