केसरिया में शनिवार को नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा का शुभारंभ हो गया। सूर्य उपासना का यह महान पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से मनाया जा रहा है। सुबह से ही व्रती महिलाओं ने पवित्रता के साथ स्नान कर चने की दाल, कद्दू की सब्जी और अरवा चावल का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया। जानकारी शनिवार शाम करीब 04 बजे मिली।