आरा: तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव में बोरसी से आग तापने के दौरान एक महिला बुरी तरह झुलसी, उपचार जारी
Arrah, Bhojpur | Jan 27, 2024 भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव में शनिवार की दोपहर बोरसी से आग तापने के दौरान एक महिला बुरी तरह झुलस गई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार झुलसी महिला तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी बंटी कुमार की 25 वर्षीया पत्नी मीना देवी है।