आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर सिकरिया हाल्ट के समीप डाउन लाइन पर चलती ट्रेन से गिरकर बक्सर निवासी छात्रा की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jan 27, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर सिकरिया हाल्ट के समीप डाउन लाइन पर शनिवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरकर बक्सर निवासी छात्रा की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा बक्सर जिला के नावानगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 निवासी बृज मोहन सिंह की 29 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी है। वह बी.एड की छात्रा थी।