उन्नाव: गंगाबैराज मार्ग पर चलती लग्जरी कार में लगी भीषण आग, अधिवक्ता ने कूदकर बचाई अपनी जान
Unnao, Unnao | Apr 15, 2026 उन्नाव: गंगाबैराज मार्ग पर चलती लग्जरी कार में लगी भीषण आग, अधिवक्ता ने कूदकर बचाई जान जनपद के गंगाबैराज मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती लग्जरी कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।कार में सवार अधिवक्ता रविकांत उत्तम ने सूझबूझ दिखाते हुए जान बचाई।