मंदसौर: नगर पालिका मंदसौर को मिला नया सीएमओ, पीके सुमन ने संभाला प्रभार
मंदसौर नपा सीएमओ का प्रभार अब पीके सुमन को सौंप दिया गया है,अब तक डिप्टी सीएमओ कविता चौकटिया के पास सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार था,नए सीएमओ के पदभार ग्रहण करने से शहर में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है,विभिन्न वार्डों के रहवासी और जनप्रतिनिधि भी नपा के कार्यों में तेजी आने की अपेक्षा कर रहे हैं,