हनुमानगढ़: जंक्शन के बस स्टैंड के पास वाहन से उछले पत्थर ने होटल के मूल्यवान कांच का शीशा तोड़ा, व्यापारियों में रोष
जंक्शन क्षेत्र में राजीव चौक से बस स्टैंड रोड तक अधर में लटका सड़क निर्माण कार्य राहगीरों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शुक्रवार को इसी लापरवाही का खामियाजा एक होटल संचालक को भुगतना पड़ा, जब एक वाहन के टायर से उछला पत्थर होटल के मूल्यावान कांच के मुख्य द्वार से टकरा गया और वह क्षतिग्रस्त हो गया।