रहटगांव: मुख्य सड़क पर गड्ढे से बढ़ रही दुर्घटनाएं, रहटगांव-धनगांव मार्ग पर खाकरा बाबा के पास खतरनाक स्थिति
रहटगांव से धनगांव होते हुए आलमपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर खाकरा वाले बाबा के पास सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर बने गड्ढे (मचक) वाहन चालकों के लिए खतरा बन गए हैं। आज 22 अप्रैल शाम 6 बजे स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां सड़क पक्की तो बनी है, लेकिन बीच में करीब 6 इंच नीचे धंसाव होने से गड्ढा बन गया है, जो दूर से दिखाई नहीं देता।