ठाकुरगंज: ठाकुरगंज में सीमा क्षेत्र से 37 ग्राम MDMA के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे गए
ठाकुरगंज में SSB के जवानों और पुलिस ने मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए इटाल बस्ती के पास दो तस्करो को पकड़ा है। जिसके पास से 37 ग्राम MDMA नामक मादक पदार्थ बरामद किया गया है। जहां दोनो ठाकुरगंज निवासी जावेद खान और मोहम्मद चांद है। दोनों को मंगलवार संध्या करीब 6 बजे अग्रसर कारवाई हेतु ठाकुरगंज पुलिस ने जेल भेज दिया है।