श्रीनगर: प्रखंड क्षेत्र में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा
प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को अखंड सौभाग्य एवं पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ वट सावित्री पूजा-अर्चना की। पूजा को लेकर शनिवार को दस बजे सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। सोलह श्रृंगार से सजी महिलाएं पूजा की थाल लेकर आसपास वट वृक्ष के नीचे महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा की।