जलेसर: अवागढ नगर में धूमधाम से निकाली गई बाबा साहब की 135वीं विशाल शोभायात्रा, सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष हुए शामिल
Jalesar, Etah | Apr 17, 2026 एटा के अवागढ नगर क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतरत्न डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर बाबा साहब की शोभायात्रा ग्राम मण्डपुरा स्थित अम्बेडकर पार्क बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी द्वारा शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया जिसमें बसपा विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार की विशेष मौजूदगी रही।