मेदिनीनगर (डालटनगंज): रजहरा के ठाकुरटोला में घरेलू विवाद में चचेरे भाई ने टांगी से मारकर भाई की हत्या कर दी, एमआरएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम
पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के रजहरा के ठाकुर टोला में घरेलू विवाद में चचेरे भाई ने भाई की हत्या कर दी। तेज धारदार टांगी से मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में आरोपी को घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार दोपहर 12 बजे एमआरएमसीएच में डेड बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया।