कोटड़ी: आमा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा और साले की हुई मौत
Kotri, Bhilwara | Jun 13, 2026 अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले की मौत बडलियास थाना क्षेत्र के आमा गांव के कालिरडिया रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार जीजा-साले राहुल वैष्णव और दीपक वैष्णव की मौत हो गई। दोनों सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया।