प्रतापपुर: प्रतापपुर के बभने-रबदा में डोर टू डोर विधिक जागरूकता, ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की मिली जानकारी
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झालसा के तत्वावधान में और जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में बुधवार को प्रतापपुर प्रखंड के ग्राम बभने और रबदा में डोर टू डोर जनसंपर्क सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह शिविर झालसा के 90 दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम के तहत आयोजित हुआ। शिविर में अधिकार मित्र पीएलवी गोविंद ठाकुर, नरेश