हैदरगढ़: असंद्रा व साइबर थाना की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधार अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, हाईटेक उपकरणों के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
थाना असंद्रा पुलिस ने रविवार करीब 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि असन्द्रा थाना क्षेत्र के मिर्चिया गांव निवासी हिमांशू चौरसिया पुत्र अशोक कुमार चौरसिया द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी कि बिना उनकी अनुमति आधार कार्ड पर अवैध रूप से बिना बायोमेट्रिक सत्यापन व एवं बिना किसी आधार सेवा केन्द्र पर उपस्थित हुए किसी के द्वारा उनका मोबाइल नम्बर परिवर्तित कर दिया गया ।