थलीसैंण: थलीसैण की नयार नदी में गंगा आरती के साथ गंगा की स्वच्छता की ली गई शपथ
थलीसैंण में नयार नदी के तट के पास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण के छात्र-छात्राओं व प्राध्यापकों के द्वारा गंगा आरती कर गंगा की स्वच्छता की शपथ ली गई l इस दौरान छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों के द्वारा नयार नदी की सफाई की गई, साथ ही प्राचार्य डॉ रेनू रानी बंसल ने सभी को गंगा की स्वच्छता की शपथ दिलाई l