महाराजपुर पुलिस ने पत्नी की निर्मम हत्या करने के आरोपी पति सचिन सिंह को रविवार शाम 5:00 बजे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया सचिन सिंह ने 4 महीने पहले श्वेता से प्रेम विवाह किया था। हत्या करने के बाद खुद ही थाने पहुंचा था और घटना कबूल की थी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।