चौथम: करुआमोड़ हत्याकांड मामले में पांच सदस्यीय लोजपा कमिटी ने घायलों से की मुलाकात, गन्ना उद्योग मंत्री ने घटना को बताया जघन्य
चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ में जयकांत पासवान एवं उनके परिवार के सदस्यों पर हुए हमले में घायल परिजनों से गुरुवार को लोजपा की पांच सदस्यीय कमिटी ने मुलाकात की। खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की अध्यक्षता वाली कमिटी में गन्ना मंत्री संजय पासवान एवं परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य भी शामिल थे। सभी एक साथ बेगूसराय पहुंचकर अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल