बयाना के नगर पालिका ईदगाह रोड स्थित एक निजी स्कूल संचालक के घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने घर से 2 लाख 18 हजार रुपए नकद, सोने और चांदी के गहने चुरा लिए। स्कूल संचालक सत्यप्रकाश पांडेय अपने परिवार के साथ उज्जैन महाकाल दर्शन करने गए हुए थे।