सुपौल: जिले में 9 से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन, SDO बोले- कुपोषण मुक्त समाज बनाने में लगातार करें कार्य
Supaul, Supaul | Mar 21, 2024 9 मार्च से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सुपौल सदर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार के द्वारा की गई। इसमें सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।