सुपौल: लोकसभा चुनाव को लेकर सुपौल पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 6 लोगों को किया गिरफ्तार
Supaul, Supaul | Mar 21, 2024 सुपौल में लोकसभा चुनाव के मधेनजर पुलिस प्रशासन चौकस दिख रही है। इधर नदी थाना की पुलिस भी अपनी सजगता दिखाने में पीछे नहीं रुक रही है। रोज अपने क्षेत्र के वारंटी व शराब माफिया के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में नदी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 6 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।