बीना: मालखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात शव, शिनाख्त नहीं हो पाई, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Nov 27, 2025 मंगलवार को मालखेड़ी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 3 के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था पुलिस ने शव को मोर्चरीरूम में रखवा दिया। लेकिन पुलिस के लगातार प्रयास के बावजूद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी जिसके चलते पुलिस ने गुरुवार करीब 2:00 बजे मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया और नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से शव का श्मशान घाट में कफन दफन करा दिया।