जसवंतनगर: नदी पुल के पास हाइवे पर बनारस जा रही मैक्स ट्रक से टकराकर पलटी, चालक घायल
जसवंत नगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया है कि सिरसागंज से बैंगन लादकर बनारस मंडी जा रही तेज रफ्तार मैक्स ओवरटेक के दौरान नदी पुल पास ट्रक से टकराकर पलट गई। हादसे में सिरसागंज निवासी चालक टीटू घायल हो गया। दुर्घटना से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी टीम के साथ पहुंचे और वाहन हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घायल को सीएचसी भेजा।