दुर्ग: दुर्गा विसर्जन ड्यूटी के दौरान शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास तैनात SDRF की टीम ने एक व्यक्ति की जान बचाई
दुर्गा विसर्जन ड्यूटी के दौरान, थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास तैनात SDRF की टीम ने एक व्यक्ति की जान बचाई।दरअसल शुक्रवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात 1:30 बजे, ब्रिज के ऊपर से किसी के गिरने की आवाज सुनकर, ड्यूटी पर तैनात SDRF जवान विनय कुमार यादव,गोपी पाटिल और देशमुख तुरंत हरकत में आए।