बरेली: बरेली जंक्शन पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बरेली जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने रेलवे लाइन के ऊपर लगे हाईटेंशन तार को पकड़ लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही RPF टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल युवक की पहचान सनी कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही