सलोन: भरतगंज चौराहे के पास पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, चार लोग हुए घायल
10:4:2026 को 11:30 सुबह डीह थाना क्षेत्र के भरतगंज चौराहे के पास पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर। पिकअप वाहन की टक्कर में मनीषा, कौशल्या, नायरा, रज्जन, निवासी पुरे मोहिनी का पुरवा के रहने वाले चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय रायबरेली उपचार के लिए भेजा। घायलों का इलाज जारी।