लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान जातिगत विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुस्लिम समाज के शादी समारोह में एक दलित युवक द्वारा ठाकुर समाज के लोगों को खाना परोसने पर कुछ लोग नाराज हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि युवक की जमकर पिटाई कर दी गई।