बड़ौद: बड़ोद से धर्मराजेश्वर मंदिर के लिये निकली कावड़ यात्रा आगर व सुसनेर विधायक हुए शामिल जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
आगर जिले के बड़ोद में दोपहर को गांधी चौक स्थित श्री कृष्ण मंदिर से सैकड़ो की संख्या में कावड़ यात्रियों का जत्था धर्मराजेश्वर मंदिर चंदवासा के लिए रवाना हुआ। यात्रा संयोजक जसपाल सिंह परिहार ने बताया कि 25 वर्षों से कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आगर विधायक मधु के लोग व सुसनेर विधायक भेरू सिंह परिहार की उपस्थिति में यात्रा प्रारंभ हुई ।