बड़ौद: कृषि उपज मंडी बड़ोद में आज 500 बोरी फसलों की हुई आवक, ₹2684 प्रति क्विंटल रहा गेहूं का अधिकतम मूल्य
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में आज 500 बोरी फसलों की आवक रही, जिसमें गेहूं, सोयाबीन, धनिया सहित फसले मंडी तक पहुंची, गेहूं का अधिकतम मूल्य 2684 प्रति क्विंटल की दर से बिका, सोयाबीन 4495 प्रति क्विंटल की दर से बिका, रायड़ा 5187 रुपए प्रति क्विंटल की दर से नीलामी हुई वहीं 5:00 तक नीलामी चलती रही।