इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 23 लोगों की मौत के मामले में शुक्रवार को शाम 5:00 बजे करीब राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया ने वीडियो जारी कर इसे सरकारी हत्या बताया। इस दौरान उन्होंने वीडियो जारी कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए 17 जनवरी को अधिक से अधिक लोगों से इंदौर पहुंचने की अपील की है।