शनिवार को पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कोनंदपुर गांव में एक युवक की मौत हो गई बताया जा रहा है कि मृतक को शुक्रवार को गांव के ही एक युवक घर से बुलाकर ले गया और देर रात्रि तक मृतक झिंगनू वापस नही आया सुबह धान के खेत में वह घायल अवस्था में गिरा हुआ मिला और जब उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा ले जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई यह जानकारी शाम 7 बजे मिली।