पोरसा: दयाभाव मानव का सबसे अमूल्य आभूषण : बीके रेखा बहन
Porsa, Morena | Jul 9, 2026 दयाभाव मानव का सबसे अमूल्य आभूषण : बीके रेखा बहन पोरसा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गांधीनगर सेवा केंद्र पर आयोजित साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग में बीके रेखा बहन ने कहा कि दया, प्रेम और सहानुभूति मानव के सबसे श्रेष्ठ गुण हैं। उन्होंने कहा कि दयालु व्यक्ति पर सदैव ईश्वर की कृपा बनी रहती है और वह स्वयं के साथ समाज के लिए भी प्रेरणा बनता है