बांधवगढ़: 80 वर्षीय बुजुर्ग घर से लापता, कोतवाली थाना में गुमशुदगी दर्ज
उमरिया शहर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित विश्वकर्मा मोहल्ला कछरवार निवासी 80 वर्षीय लल्लू लाल विश्वकर्मा अचानक घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। मामले की सूचना पर कोतवाली थाना उमरिया में गुमशुदगी क्रमांक 81/26 दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने गुमशुदा बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है।