झालरापाटन: थर्मल पावर प्लांट के इंजीनियर सड़क दुर्घटना में घायल, अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर चोटें आईं, अस्पताल में भर्ती
झालरापाटन-भवानी मंडी मार्ग पर बिंदा टोल नाके के समीप मंगलवार रात एक सड़क दुर्घटना में काली सिंध सुपर थर्मल पावर प्लांट के एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सुबह 8 बजे बताया कि थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत इंजीनियर रईस (32) पुत्र अख्तर हुसैन दुर्घटना में गंभीर घायल हुए हैं।