बीना: झांसी-बीना रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Apr 24, 2026 भूपेंद्र पिता राम सिंह यादव निवासी नई बस्ती कि गुरुवार की रात झांसी बीना रेलवे ट्रैक रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ललितपुर rpf प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार एवं आरक्षक राजेंद्र प्रसाद पहुंचे। चूंकि एक धड ट्रैक के अंदर था। जिसकी वजह से एक हिस्से को हटाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।