कटनी ग्रामीण: 32 वर्षों की सेवा के बाद इंद्र कुमार विश्वकर्मा हुए सेवानिवृत्त, रीठी में आयोजित हुआ विदाई समारोह
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के निटर्रा उप स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले सीनियर सुपरवाइजर इंद्र कुमार विश्वकर्मा आज सेवानिवृत्त हो गए। 32 वर्षों की लंबी और समर्पित स्वास्थ्य सेवा यात्रा के बाद उनके सम्मान में भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्टाफ के सभी सदस्यों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।