नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में सड़क पर अचानक आए भैंस की टक्कर से बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसे चोटें आईं। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।