मेरठ: इंचौली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, अर्द्धनग्न अवस्था में सड़क पर मिला शव
Meerut, Meerut | Nov 1, 2024 इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ क़स्बे के अन्दावली मार्ग पर एक युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। युवक की पहचान हो गयी है। मामले में परिजनों ने लावड़ चौकी में तहरीर दी है। मृतक के बड़े भाई महक सिंह ने बताया कि अविवाहित कंवरपाल पांच भाइयों में सबसे छोटा था।