इटखोरी: चतरा के ताइक्वांडो खिलाड़ी व प्रशिक्षक रितेश कुमार का मेरठ में निधन
Itkhori, Chatra | Apr 12, 2026 शहर के कुम्हार टोली बाजार टांड़ निवासी रितेश कुमार (31 वर्ष) की मेरठ में असामयिक मौत हो गई। वे बीपीएड की परीक्षा देने मेरठ गए हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और यह दुखद घटना घटित हो गई। रितेश कुमार ताइक्वांडो के क्षेत्र में कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी असामयिक मौत से जिले के खेल जगत में शोक की लहर दौड