गिरिडीह: आजसू नेताओं ने कम्पू यादव प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर डीसी और एसपी को सौंपा ज्ञापन।
गिरिडीह में आजसू पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष कम्पू यादव के साथ कथित घटना को लेकर पार्टी नेताओं ने सोमवार को 12 बजे समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि 11 तारीख की शाम को वैष्णो देवी से लौटने के बाद गांधी चौक क्षेत्र में डीएसपी से अभिवादन के दौरान विवाद हुआ।